अरेबियन नाइट्स की कथाएँ मूलतः फारसी भाषा में आलिफ लैला शीर्षक से रची गयी थी। अरबी में 'अल्फ़' का मतलब हज़ार होता है और लैला का मतलब रात यानी इसमें एक हज़ार एक रात की कहानी है जो सारी दुनिया में बराबर लोकप्रिय है I यह संसार की महानतम् रचनाओं में से एक है, विशेषकर बाल-साहित्य के क्षेत्र में। अधिकतर रचनाएं प्राचीन भारत, ईरान तथा अरब देशओं की पौराणिक कथाओं का संग्रह है। कहानियाँ अति कल्पनाशील, तिलस्मी तथा जादुई घटनाओं से भरी हुई हैं। पाठक प्रौढ़ हो या बालक, प्रस्तुत कथाएँ मनोरंजन के साथ-साथ उनमें नैतिक तथा सामाजिक मूल्यों की भावनाएँ भी उत्पन्न करती हैं।